जब छोड़ चलु इस दुनिया को होठों पर नाम तुम्हारा हो

जब छोड़ चलु इस दुनिया को होठों पर नाम तुम्हारा हो,
चाहे स्वर्ग मिले चाहे नर्क मिले ह्रदय में वास तुम्हारा हो,
जब छोड़ चलु इस दुनिया को…..

तन श्याम नाम की चादर हो,
जब गहरी नींद में सोया हूं,
कानों में मेरे गूंजता हो बस कान्हा नाम तुम्हारा हो,
जब छोड़ चलु इस दुनिया को…..

रस्ते में तुम्हारा मंदिर हो,
जब मंजिल को प्रस्थान करु,
चौखट पर तेरी मनमोहन अंतिम परिणाम हमारा हो,
जब छोड़ चलु इस दुनिया को…..

उस वक्त कन्हैया आ जाना,
जब चिता पर जाकर शयन करूं,
मेरे मुख में तुलसी जल देना बस इतना काम तुम्हारा हो,
जब छोड़ चलु इस दुनिया को…..

अगर सेवा की मैंने तेरी,
तो उसका यह उपहार मिले,
इस दासी का मेरे सांवरिया ना आवागमन दोबारा हो,
जब छोड़ चलु इस दुनिया को…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह