जहां राधे नाम रसधार

जहां राधा नाम रसधार बहे ,वहीं रास बिहारी रहते हैं-2 ,
जहाँ हर मन-2, राधे-राधे कहे वहीं रास बिहारी रहते हैं।

है राधा रानी के वश में ,जग को नाच नचाये जो -2
ब्रज रानी का मान के कहना ,गोपी भी बन जाए वो ,
नाम जहां सुनले राधे का-2 ,सबको वहीं नचाये वो ,
जहां बात हो राधेरानी की ,ब्रजरानी की ,महारानी की ,
वहीं श्याम मिले सब कहते हैं।
जहां राधा नाम रसधार बहे ,वहीं रास बिहारी रहते हैं।

नटखट नंदकिशोर से पूछो,ब्रजनंदन चितचोर से पूछो -2
कैसे चुराया दिल राधे ने ,उस माखन के चोर से पूछो ,
ये कारो मतवारो कान्हा -2 ,राधा रस में रंग गयो रे ,
जहां चर्चा हो -3,ब्रजरानी की, बरसाने की,महारानी की ,
वहीं श्री गिरिधारी रहते हैं।
जहां राधा नाम रसधार बहे ,वहीं रास बिहारी रहते हैं।

वहीं रास बिहारी रहते हैं-3
जहाँ हर मन राधे राधे कहे ,वहीं रास बिहारी रहते हैं -2
जहां राधा नाम रसधार बहे ,वहीं रास बिहारी रहते हैं -2

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह