कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे ।

कहीं तो मिलेंगे वो बांके बिहारी,
उन्ही के चरण चित लगाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

बना कर हृदय में हम प्रेम मंदिर,
वहीँ उनको झूला झुलाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

उन्हें हम बिठाएंगे आँखों में दिल में,
उन्ही से सदा लौ लगाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

जो रूठेंगे हमसे वो बांके बिहारी,
चरण को पकड़ हम मनाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

उन्हें प्रेम डोर से हम बाँध लेंगे,
तो फिर वो कहा भाग जाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

उन्होंने छुडाये थे गज के वो बंधन,
वही मेरे संकट मिटाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

उन्होंने नचाया था ब्रह्माण्ड सारा,
मगर अब उन्हें हम नचाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

भजेंगे जहा प्रेम से नन्द नंदन,
कन्हैया छवि को दिखाया करेंगे,
कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे….

कन्हैया कन्हैया पुकारा करेंगे,
लताओं में बृज की गुजारा करेंगे ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह