तूने दिया जो प्यार कहीं और ना मिला

तूने दिया जो प्यार कहीं और ना मिला

तूने दिया जो प्यार कहीं और ना मिला,
चलता रहे बस सँवारे यु ही ये सिलसिला….

तर्ज – लग जा गले

हमको मिले हो सांवरे तुम तो नसीब से,
मेरे दुखो को देखा है तुमने करीब से,
छाई घटाए पर मेरा सूरज नहीं ढला,
चलता रहे बस सांवरे यु ही ये सिलसिला,
तूने दिया जो प्यार कहीं और ना मिला….

अपनों में ढूंढा था तुझे गेरो में तू मिला,
आई बहार पर मुझे पतझड़ में तू मिला,
हारे को क्यों हो थामते अब ये पता चला,
चलता रहे बस सांवरे यु ही ये सिलसिला,
तूने दिया जो प्यार कहीं और ना मिला….

डूबी है कश्तिया कई जो थी किनारो पे,
मझधार से निकल गया तेरे इशारो से,
इस ‘श्याम’ का किया प्रभु बस तूने ये भला,
चलता रहे बस सांवरे यु ही ये सिलसिला,
तूने दिया जो प्यार कहीं और ना मिला….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह