कन्हैया मेरी इन अखियों में रहता है

जिसके ख़ातिर अखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से……….

पता नहीं क्यों मेरी अखियाँ,
श्याम को ढूंढ़ती रहती,
छुपाया अपने ही घर में,
ठिकाना पूछती रहती,
ऐसा ये क्यों है करती,
इसको क्या मिलता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से……….

श्याम को सारे भक्तों से,
छुपाकर रखना चाहती है,
बुरी नज़रों से कान्हाँ को,
बचाकर रखना चाहती है,
साथ कोई ना ले जाए,
इसको डर लगता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से………..

चुराकर श्याम को रखती,
छुपाकर श्याम को रखती,
मगर किस्मत देखो इसकी,
श्याम को देख नहीं सकती,
ना ये भीतर झाँक सके,
ना श्याम निकलता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से………….

ये अखियाँ आंसू का झरना,
नियम से रोज बहाती है,
श्याम मेरा बहकर आ जाए,
जोर बनवारी लगाती है,
इसकी इस चालाकी का,
पता ना चलता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से,
जिसके ख़ातिर अखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अखियों से…………

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह