मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे

मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे,
गुरुदेव सांवरिया मेरे, घनश्याम सांवरिया मेरे,
मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे….

एक बाग मैंने ऐसा देखा नहीं फूल नहीं पत्ते,
मैने तोड़ अमर फल खाए रे गुरुदेव सांवरिया मेरे,
मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे…..

एक ताल मैंने ऐसा देखा ना कुआ ना पानी,
मैंने मलमल काया धोई रे गुरुदेव सांवरिया मेरे,
मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे….

एक महल मैंने ऐसा देखा ना हीं राजा ना हीं रानी,
नंदलाल खेलते देखे रे गुरुदेव सांवरिया मेरे,
मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे….

एक रसोई मैंने ऐसी देखी ना हीं दाल ना हीं आटा,
मैंने 36 भोग लगाए रे गुरुदेव सांवरिया मेरे,
मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे….

एक भवन मैंने ऐसा देखा ना हीं ढोलक ना हीं चिमटा,
मैंने भजन कीर्तन गाए रे गुरुदेव सांवरिया मेरे,
मैं तो तेरा ही भजन करू गुरुदेव सांवरिया मेरे….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह