मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की

मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की,
तेरे नाम की श्याम तेरे नाम की,
मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की…..

पहला रंग रंग दे मेरे कान्हा पहला रंग रंग दे,
काम क्रोध और लोभ मोह है वह हमसे दूर हो जाए,
सोना चांदी हीरा मोती मन मेरा भटक ना पाए,
होश रहे ना मुझको कान्हा, सुबह शाम की,
मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की…..

दूजा रंग रंग दे मेरे कान्हा दूजा रंग रंग दे,
दीन दुखी का साथ निभाए सबको गले लगाएं,
भक्ति भाव में लगा रहे मन, ऐसे हम बन जाएं,
लगी रहे यह रटना मन में श्याम नाम की,
मैंने ओढ़ी चुनरिया श्याम तेरे नाम की……

तीजा रंग रंग दे मेरे कान्हा तीजा रंग रंग दे,
वह रसना मिल जाए भक्ति में जो मांगे सो पाए,
ऐसा भाग बदल दे कान्हा जन्म सफल हो जाए,
फिर मिल जाए मुक्ति मुझको स्वर्ग धाम की,

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह