मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया

मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया

मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया
पनघट पे मेरी पकड़े है बैंया
तंग मुझे करता है
संग मेरे लड़ता हाय
रामजी के कृपा से मैं बची

गोकुल की गलियों में जमुना किनारे
वो मोहे कंकरिया छुप-छुपके मारे
नटखट अदाएं, सूरत है भोली
होली में मेरी भिगोए वो चोली
बैंया ना छोड़े, कलईयां मरोड़े
पइयां पडूँ फिर भी पीछा ना छोड़े
मीठी मीठी बातों में मुझको फंसाए हाय
रामजी के कृपा से मैं बची

जब जब बजाए मोहन मुरलिया
छन-छन छनकती है मेरी पायलिया
नैनों से जब वो करे छेड़खानी
दिल थामे रह जाएँ प्रेम दीवानी
सुध-बुध गंवाई, नींदें उड़ाई
जो करने बैठी थी वो कर ना पाई
बड़ी मुश्किल से दिल को संभाला हाए
रामजी के कृपा से मैं बची

गोकुल का कान्हा हर दिल में समाया
मैं भाग्यशाली इन्हे मैंने पाया
माना के सब के हैं ये कन्हैया
कहलाएंगे पर भी तुम्हारे ही मैया
प्यारा पिया है, तुमने दिया है
ममता के आँचल में हमको लिया है
चरणों में तेरे ओ माँ हमको रहना है
रामजी के कृपा से मैं बची

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह