मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है !


पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है,
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है,
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है !


तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है,
किसी और चीज की, अब दरकार ही नहीं है,
तेरे साथ से गुलाम, अब गुलफाम हो रहा है !


मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं,
टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं,
तेरी प्रेरणा से ही, सब ये कमाल हो रहा हैं !


मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा,
मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके एक इशारा,
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है !


तूफ़ान आंधियों में, तूने ही मुझको थामा,
तुम कृष्ण बन के आए, मैं जब बना सुदामा,
तेरे करम से अब ये, सरेआम हो रहा है !


मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है !

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह