मेरे कृष्ण मुरारी आये

झूम उठी है सारी दुनिया सबके भाग जगाये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
झूम उठी है सारी दुनिया………..

गोकुल की अब सारी सखियाँ देखन को आई हैं,
महल झोपडी घर आँगन में खुशहाली छाई है,
माता यशोदा बैठी बैठी मन ही मन मुस्काये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये…..

चूड़ी लेलो जब कान्हा ने ये आवाज़ लगाईं,
सब सखियों के संग में राधा दौड़ी दौड़ी आई,
समझ गई राधा है मोहन जब चूड़ी पहनाई,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा
भाई दूज

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

भाई दूज

संग्रह