राधिका गोरी से

राधिका गोरी से

राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह ।
उमर तेरी छोटी है,
नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करा दूँ तेरो ब्याह ।

जो ना ब्याह कराये,
तेरी गैया नाही चराऊँ,
जो ना ब्याह कराये,
तेरी गैया नाही चराऊँ ।
आज के बाद ओ मैया,
तेरी देहली पर ना आऊँ,
आज के बाद ओ मैया,
तेरी देहली पर ना आऊँ ।
आएगा रे मजा, रे मजा,
अब जीत हार का,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह ।

चंदन की चौकी पे,
मैया तुझको बैठाऊँ,
चंदन की चौकी पे,
मैया तुझको बैठाऊँ ।
अपनी राधा से मैं,
माँ चरण तेरे दबवाऊँ,
अपनी राधा से मैं,
माँ चरण तेरे दबवाऊँ ।
भोजन मैं बनवाऊंगो, बनवाऊंगो,
छप्पन प्रकार के,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह ।

छोटी सी दुल्हनिया,
जब आंगन में डोलेगी,
छोटी सी दुल्हनिया,
जब आंगन में डोलेगी ।
तेरे सामने मैया,
वो घुंगट ना खोलेगी,
तेरे सामने मैया,
वो घुंगट ना खोलेगी ।
दाऊ से जा कहो, जा कहो,
बैठेंगे द्वार पे,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह ।

सुन बातें कान्हा की
मैया बैठी मुस्काये,
सुन बातें कान्हा की
मैया बैठी मुस्काये ।
लेके बलाइया मैया,
हिवडे से अपने लगाये,
लेके बलाइया मैया,
हिवडे से अपने लगाये ।
नजर कही लग जाए ना, लग जाए ना,
मेरे लाल को,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह