श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी
                  { मधुप  जी  का  विश्व  प्रसिद्ध  भजन }

                         श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी

श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी | बड़ी सुंदर है दोनों की जोरी ||

मोर मुकुट पीताम्बर धरैया | मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया ||
नीलाम्बर धर है भानूं किशोरी -बड़ी सुन्दर है …

श्याम रसिया है श्यामा रसीली | कृष्ण छलिया,राधा है शर्मीली ||
कृष्ण काला अरु राधा है गोरी -बड़ी सुन्दर है …

गिरधर गोपाल गोकुल का राज | ब्रज की सरकार है रानी राधा ||
प्राण जीवन ,परमधन तजौरी – बड़ी सुन्दर है …

दोनों ही रूप रस की वो धारा | जिस में डूबा है संसार सारा ||
नंद नंदन यह भानूं किशोरी – बड़ी सुन्दर है …

दोनों में प्रेम है इतना ज्यादा | राधा मोहन , मोहन है राधा ||
कृष्ण मन का मधुप,राधा भोरी-बड़ी सुन्दर है …

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह