तड़पता है तेरा ये दास

तड़पता है तेरा ये दास

चले आओ,
तड़पता है तेरा ये दास संभालो,
मिलन की आस ना टूटे संभालो।।

ये जीवन भी है थोड़ा,
ये सांसे भी है थोड़ी,
है रस्ता सीधा दर का,
क्यों मेरी राहे मोड़ी,
मुझे तेरी डगर पे श्याम चला लो,
मिलन की आस ना टूटे संभालो,
तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो।।

मेरे दिल में तुम्ही हो,
मेरी धड़कन तुम्ही हो,
ना भूलो श्याम मुझको,
मेरा जीवन तुम्ही हो,
ये बाहे थाम लो बाबा बचालो,
मिलन की आस ना टूटे संभालो,
तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो।।

मैं पागल था दीवाना,
तुझे समझा ना जाना,
जो भूले मैंने की है,
वो तुझको है भूलाना,
मुझे चरणों की सेवा में लगा लो,
मिलन की आस ना टूटे संभालो,
तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो।।

तू दानी है दयालु,
तू कर किरपा कृपालु,
मुझे दर पे बुलाले,
नीत दर्शन मैं पा लूँ,
जो पर्दा है उसे बाबा उठालो,
मिलन की आस ना टूटे संभालो,
तड़पता हैं तेरा ये दास संभालो।।

चले आओ,
तड़पता है तेरा ये दास संभालो,
मिलन की आस ना टूटे संभालो।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह