तेरा मेरा रिश्ता ऐसा तोड़े से ना टूटे

तेरा मेरा रिश्ता ऐसा तोड़े से ना टूटे

तेरा मेरा रिश्ता ऐसा,
तोड़े से ना टूटे,
तोड़े से ना टूटे ||

तू मुझको जाने,
फिर क्यों ना माने,
देख रहा है दूर से मुझको,
पास क्यों तू ना आये,
दर्द सहा ना जाये,
ठाकुर मेरे जान ले इतना,
साथ ना ऐसे छुटे,
तोड़े से ना टूटे,
तेरा मेरा रीश्ता ऐसा,
तोड़े से ना टूटे,
तोड़े से ना टूटे ||

आस जागते हो,
पास ना आते हो,
काश तू आये,
दिल से लगाये,
बाहो में मुझको ले ले,
मन घबराये अकेले,
ओं सांवरिया समझ ना आये,
क्यों तुम हो मुझसे रूठे,
तोड़े से ना टूटे,
तेरा मेरा रिश्ता ऐसा,
तोड़े से ना टूटे,
तोड़े से ना टूटे ||

मन अब हारा है,
तुझको पुकारा है,
देर ना हो अब,
जल्दी करना,
मैं हूँ तेरे भरोसे,
आया मै सब कुछ खोके,
इस दुनिया को,
फिर से दिखा दो,
तुम तो हो श्याम अनूठे,
तोड़े से ना टूटे,
तेरा मेरा रिश्ता ऐसा,
तोड़े से ना टूटे,
तोड़े से ना टूटे ||

तेरा मेरा रिश्ता ऐसा,
तोड़े से ना टूटे,
तोड़े से ना टूटे ||

Author: Sanjay Mittal

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह