
वृन्दावन के कृष्ण मुरारी – लिरिक्स
पाठ
वृंदावन के कृष्ण मुरारी,
अब तो सुनलो अर्ज हमारी,
वृंदावन के कृष्ण मुरारी……..
द्वार पे तेरे कबसे पड़ा हूँ,
दोनों हाथ पसारे खड़ा हूँ,
अर्ज़ ये मेरी ना ठुकराना,
हे मनमोहन शरण पड़ा हूं,
लाखों की तुमने बिगड़ी सवारी
अबतो सुनलो अर्ज हमारी,
वृंदावन के कृष्ण मुरारी……..
श्याम प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास
जन्म जन्म मोये दीजियो श्री वृंदावन बास
ठुकरा दोगे ऐसे प्यारे,
कहाँ जाएंगे दर से तुम्हारे,
तेरे सिवा अब कोन सुनेगा,
तुम ही प्राण हो श्याम हमारे,
तेरी ही होगी रुसवाई भारी,
अबतो सुनलो अर्जी हमारी,
वृंदावन के कृष्ण मुरारी……..
हाल में ऐसे कब तक रहेंगे,
बोलो ये गम कब तक सहेंगे,
दिल का हाल हम किस से कहेंगे,
कब तक मेरे आंसू बहेंगे,
दर्शन देदो मदन मुरारी,
अबतो सुनलो अर्जी हमारी,
वृंदावन के कृष्ण मुरारी……..
स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit
यह भी पढ़ें
-
ॐ जय जगदीश हरे आरती · Om Jai Jagdish Hare
-
श्री बाँकेबिहारी की आरती आरती · Shri Banke Bihari Ki Aarti
-
आरती श्री सत्यनारायणजी आरती · Aarti Shri Satyanarayan Ji Ki
-
गुरुवार आरती
आरती · Guruwar Aarti
-
वैभव प्रदाता श्री सूक्त स्तोत्र · Vaibhav Prdataa Shree Suktam
-
आरती श्री राधा रानी की आरती · aarti shree radha rani ki