राधे रानी हमें भी बता दे जरा

राधे रानी हमें भी बता दे जरा,
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा,
राधे राधे रटे हर घड़ी बांवरा,
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा……

तुम ना आये तो जमुना पे आता नहीं,
तुम ना आये तो बंसी बजाता नहीं,
तेरी पानी की लस्सी ओ हस हस पिये,
हम खिलाये तो माखन वो खाता नही,
जादू टोना बता कौन सा है किया,
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा,
राधे राधे रटे हर घड़ी बांवरा,
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा……

तेरी गलियों के चक्कर लगाने लगा,
रोज बरसाने में वो आने लगा,
चूड़ी वाला कभी मेहंदी वाला कभी,
रूप निशदिन बनाने लगा,
दे जवाब आज तू सोलह आने खरा,
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा,
राधे राधे रटे हर घड़ी बांवरा,
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह