मांगने की आदत मेरी जाती नहीं,
माँ अपने दर से किसी को लौटाती नहीं,
मांगने की आदत मेरी जाती नहीं…..

रंक क्या राजा भी आते झोली पसारे,
भर भर देती है माँ जो भी दर पे पधारे,
चरणों में जो आए उनको सताती नहीं,
माँ अपने दर से किसी को लौटाती नहीं,
मांगने की आदत मेरी जाती नहीं……

सब के मन की माँ चाह जानती है,
दुखों को दूर करने की राह जानती है,
मन चाहा देती है कभी जताती नहीं,
माँ अपने दर से किसी को लौटाती नहीं,
मांगने की आदत मेरी जाती नहीं…..

कैसी झिझक शर्म क्यूं मैं हया करूं,
माँ से ना मांगू तो किससे मैं बयां करूं,
मांगने में उससे लाज़ मुझे आती नहीं,
माँ अपने दर से किसी को लौटाती नहीं,
मांगने की आदत राजीव की जाती नहीं,
माँ अपने दर से किसी को लौटाती नहीं……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह