करती हूँ तुम्हारा व्रत मैं

करती हूँ तुम्हारा व्रत मैं,
स्वीकार करो माँ |
मझधार में मैं अटकी,
बेड़ा पार करो माँ,
बेड़ा पार करो माँ ||
हे माँ संतोषी,माँ संतोषी ||

बैठी हूँ बड़ी आशा से,
तुम्हारे दरबार में,
क्यूँ रोये तुम्हारी बेटी,
इस निर्दयी संसार में |
पलटा दो मेरी भी किस्मत,
पलटा दो मेरी भी किस्मत,
चमत्कार करो माँ ||

मझधार में मैं अटकी,
बेड़ा पार करो माँ,
बेड़ा पार करो माँ ||
हे माँ संतोषी,माँ संतोषी ||

मेरे लिए तो बंद है,
दुनिया की सब राहें |
कल्याण मेरा हो सकता है,
माँ आप जो चाहें,
चिंता की आग से मेरा,
चिंता की आग से मेरा,
उद्धार करो माँ ||

मझधार में मैं अटकी,
बेड़ा पार करो माँ,
बेड़ा पार करो माँ ||
हे माँ संतोषी,माँ संतोषी ||

दुर्भाग्य की दीवार को तुम,
आज हटा दो |
मातेश्वरी वापिस मेरे,
सौभाग्य को ला दो,
इस अभागिनी नारी से,
इस अभागिनी नारी से,
कुछ प्यार करो माँ ||

मझधार में मैं अटकी,
बेड़ा पार करो माँ,
बेड़ा पार करो माँ ||
हे माँ संतोषी,माँ संतोषी ||

करती हूँ तुम्हारा व्रत मैं,
स्वीकार करो माँ |
मझधार में मैं अटकी,
बेड़ा पार करो माँ,
बेड़ा पार करो माँ ||
हे माँ संतोषी,माँ संतोषी ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह