खोलो खोलो मां मंदिर के द्वारे, आए दर्शन को हम हैं तुम्हारे,
काटो भक्तों के संकट सारे, आए दर्शन को हम हैं तुम्हारे….

आज मन में यही हमने ठाना,
तेरे दर से ना दाती है जाना,
दे दो नैनो को अब तू नजारे, आए दर्शन को हम हैं तुम्हारे,
खोलो खोलो मां मंदिर के द्वारे…..

मन की कलियों से गुथी है माला,
तुमको पहनाएंगे मां ज्वाला,
दे दो दे दो दिलों को सहारे, आए दर्शन को हम हैं तुम्हारे,
खोलो खोलो मां मंदिर के द्वारे…..

आजा शेरों पर करके सवारी,
पूर्ण कर दो यह आशा हमारी,
तुमने लाखों के कारज संवारे, आए दर्शन को हम हैं तुम्हारे,
खोलो खोलो मां मंदिर के द्वारे…..

हम तुम्हारी ही करते हैं पूजा,
और तुमसा नहीं कोई दूजा,
चरण धोते हैं गंगा किनारे, आए दर्शन को हम हैं तुम्हारे,
खोलो खोलो मां मंदिर के द्वारे…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह