मां तुमने लाड लड़ाया

( दिया बहुत मेरी माँ ने मुझको,
उतनी मेरी औकात कहाँ?
ये तो मेहर है मेरी मईया की,
वरना मुझ में ऐसी बात कहाँ? )

माँ तुमने लाड लड़ाया तो,
मेरा उपकार हो गया,
सदके जाऊँ मैया जी तुम्हारे,
मैं तुम्हारा शुक्रगुजार हो गया…..

लाज सदा मेरी रखना,
मैया चाहूँ मैं कुछ और ना,
जीवन डोर है हाथ तुम्हारे,
रखना बेटे पे सदा गौर माँ,
चरणों शीश नवा है,
इनसे मुझे प्यार हो गया,
सदके जाऊँ मैया जी तुम्हारे,
मैं तुम्हारा शुक्रगुजार हो गया,
माँ तुमने लाड लड़ाया तो……

मेहर सदा मुझपे की है,
सदा बक्शा मुझे मान है,
सच्ची खुशियाँ देने वाली,
रही सदा मुझपे मेहरबान है,
चिंतापूर्णी कृपा से तुम्हारी,
मेरा उपकार हो गया,
सदके जाऊँ मैया जी तुम्हारे,
मैं तुम्हारा शुक्रगुजार हो गया,
माँ तुमने लाड लड़ाया तो……

भव सागर से मैया भवानी,
नैया तुम्हीं तो पार लगाती हो,
जो भाव से झुके तुम्हारे द्वारे,
उसके सदा भाग जगाती हो,
सौंप दी पतवार हाथ तुम्हारे,
राजीव का बेड़ा पार हो गया,
सदके जाऊँ मैया जी तुम्हारे,
मैं तुम्हारा शुक्रगुजार हो गया,
माँ तुमने लाड लड़ाया तो……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह