मैया मैंने दो दो कुल अपनाए

ओ मैया मैंने दो दो कुल अपनाए,
तन मन धन सब कर दिया अर्पण वह मेरे ना हो पाए,
ओ मैया मैंने दो दो कुल अपनाए….

एक कुल में मैंने जन्म लिया है,
बीस बरस वहां मैंने बिताऐ,
ऐसे हो गए वह निर्मोही भेज के देश पराए,
ओ मैया मैंने दो दो कुल अपनाएं….

एक कुल में मैं ब्याह के आई,
सब अनजाने मैंने अपनाए,
तन मन धन से करी है सेवा सबके हुक्म बजाएं,
ओ मैया मैंने दो दो कुल अपनाए…..

बेटी से फिर बहू बनी में,
मां बनकर मैंने लाड लड़ाए,
मेरे मन की कोई सुने ना नैना नीर बहाए,
ओ मैया मैंने दो दो कुल अपनाए…..

मां बाबुल का मान बढ़ाया,
सास ससुर का वंश चलाया,
जब मां मुझको पड़ी जरूरत लगने लगे पराए,
ओ मैया मैंने दो दो कुल अपनाए….

हर बेटी की यही कहानी,
यूं तो है यह सदियों पुरानी,
बहुत तो घर की होती लक्ष्मी कोई क्यों ना लाड लड़ाए,
ओ मैया मैंने दो‌ दो कुल अपनाए……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह