मेरे घर में आई मैया मैं वारी जाऊं मैया जी,
मेरी पार करेगी नैया मैं वारी जाऊं मैया जी,
बलिहारी जाऊं मैया जी….

मेरे घर में ना कोई आसन है,
ना चौकी ना ही सिंहासन है,
बस श्रद्धा की है छैया मैं वारी जाऊं मैया जी,
मेरे घर में आई मैया……

ना कोई दीपक बाती मैया,
ना सुख का कोई समान मैया,
मैं पढ़ु मैया के पैया मैं वारी जाऊं मैया जी,
मेरे घर में आई मैया…..

मेरा और ना कोई सहारा मां,
तूने सबको पार उतारा मां,
मेरी भी बनो खिवैया मैं वारी जाऊं मैया जी,
मेरे घर में आई मैया…..

मेरे घर में भवानी आई है,
खुशियां ही खुशियां लाई है,
मैं नाचूं ता ता थैया मैं वारी जाऊं मैया जी,
मेरे घर में आई मैया मैं वारी जाऊं मैया जी……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह