प्रेम के भावों से तुमको मैया जी तोल देंगे

प्रेम के भावों से तुमको मैया जी तोल देंगे हम,
तेरे स्वागत में दरवाजा ये दिल का खोल देंगे हम,
प्रेम के भावों से……

बड़े ही चाव से हमने तेरा ये दर सजाया है,
तेरे आने की खुशयों में तेरा ये दर सजाया है,
तेरे भजनों में मैया जी मिश्री घोल देंगे हम,
तेरे स्वागत में दरवाजा ये दिल का खोल देंगे हम,
प्रेम के भावों से……

तेरी इस प्यारी चितवन को मैया जी हम भी देखेंगे,
लिपटकर पावन चरणों से मैया जी हम भी देखेंगे,
छिपी है जो दिल में है बातें तुम्ही से बोल देंगे हम,
तेरे स्वागत में दरवाजा ये दिल का खोल देंगे हम,
प्रेम के भावों से……

बड़ी उम्मीद से आई मैया जी तोड़ न देना,
तेरे दर्शन की आशा है यूँ खाली मोड़ न देना,
तुझे माँ प्यार का तोफहा बड़ा अनमोल देंगे हम,
तेरे स्वागत में दरवाजा ये दिल का खोल देंगे हम,
प्रेम के भावों से……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह