तेरे दर पे आने को जी चाहता है

तेरे दर पे आने को जी चाहता है,
सबकुछ सुनाने को जी चाहता है ||

सुनो सबके दुःख गम मिटाती है मैया,
सुनो सबके दुःख गम मिटाती है मैया ||
गमे दिल सुनाने को जी चाहता है,
तेरे दर पे आने को जी चाहता है ||

तेरे दर पे आने को जी चाहता है,
सबकुछ सुनाने को जी चाहता है ||

तेरे दर से खाली ना जाये माँ सवाली,
तेरे दर से खाली ना जाये माँ सवाली ||
झोली फैलाने को जी चाहता है,
तेरे दर पे आने को जी चाहता है ||

तेरे नाम का सिमरण करती है दुनिया,
तेरे नाम का सिमरण करती है दुनिया ||
तेरा दरश पाने को जी चाहता है,
तेरे दरपे आने को जी चाहता है ||

तेरे दर पे आने को जी चाहता है,
सबकुछ सुनाने को जी चाहता है ||

सब भक्त तेरे दर के भिखारी,
सब भक्त तेरे दर के भिखारी ||
तेरे भजन गाने को जी चाहता है,
तेरे दरपे आने को जी चाहता है ||

तेरे दर पे आने को जी चाहता है,
सबकुछ सुनाने को जी चाहता है ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अश्विन पूर्णिमा

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

अश्विन पूर्णिमा
करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली

संग्रह