सब तेरा महादेव मैं तेरा तू मेरा

मैं तेरा तू मेरा ,सब तेरा महादेव -2

चारों दिशा भोले तेरी,
धरती अंबर ये जग तेरा ,
चंदा सूरज भोले तेरे ,
मैं तो बच्चा हूँ तेरा ,
मैं तेरा तू मेरा ,सब तेरा महादेव -2

फूलों की कलियों में तू ,
शहरों की गलियों में तू ,
बस्ती और गाँव की छाँव में तू ,
ऊंचे पर्वत में भी तू ,
बहती नदियों में भी तू ,
सागर की गहराई से गहरा भोले तू ,
तेरे जैसा न कोई देखा यहां,सब देखा तू नहीं।
मैं तेरा तू…… -2

भोले तेरी ये माया ,-2
कोई भी समझ न पाया ,
मुनियों ने तुमको जाना ,
मुनियों ने है पहचाना ,
बरसों से तुम्हे ढूंढ़ता,मैं आया तेरा दीवाना ,
कैसे तुम दोगे दर्शन,मुझको ये बात बताना।
भोले… शम्भू…।
मैं तेरा तू…… -2

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह