तुम हमारी थी मैया जी तुम हमारी हो

तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो,
तुम हमारी ही रहोगी मां मेरी अम्बे,
हम तुम्हारे थे मैया जी, हम तुम्हारे हैं,
हम तुम्हारे ही रहेंगे माँ मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो…

तुम्हें छोड़ सुन मैया प्यारी कोई न मीत हमारा,
किसके द्वार पे जाय पुकारूँ और न कोई हमारा,
अब तो आकर बाह पकड़ लो माँ मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो,
तुम हमारी ही रहोगी माँ मेरी अम्बे,
हम तुम्हारे थे मैया जी, हम तुम्हारे हैं,
हम तुम्हारे ही रहेंगे माँ मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो…….

तेरे कारण सब जग छोड़ा तुम संग नाता जोड़ा,
एक बार मां हंस कर कह दो तू मेरी मैं तेरा,
सांची प्रीत की रीत निभा दो मां मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो,
तुम हमारी ही रहोगी माँ मेरी अम्बे,
हम तुम्हारे थे मैया जी, हम तुम्हारे हैं,
हम तुम्हारे ही रहेंगे माँ मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी तुम हमारी हो…….

दास की ये बिनती सुन लीजे ओ मेरी मैया प्यारी,
आखिरी आस यही जीवन की पूर्ण करने हमारी,
एक बार हृदय से लगा लो माँ मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो,
तुम हमारी ही रहोगी माँ मेरी अम्बे,
हम तुम्हारे थे मैया जी, हम तुम्हारे हैं,
हम तुम्हारे ही रहेंगे माँ मेरी अम्बे,
तुम हमारी थी मैया जी, तुम हमारी हो…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह