मुख्य सामग्री पर जाएँ

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी

भक्तिरस – BhaktiRas

श्री राम से मेरा भी रिश्ता हनुमान तुम्हारे जैसा हो

Shri Ram Se Mera Bhi Rishta Hanumaan Tumhare Jaisa Ho – Lyrics in Hindi

हनुमान अपडेट:
श्री राम से मेरा भी रिश्ता हनुमान तुम्हारे जैसा हो
पाठ

श्री राम से मेरा भी रिश्ता हनुमान तुम्हारे जैसा हो भजन के लिरिक्स

श्री राम से मेरा भी रिश्ता हनुमान तुम्हारे जैसा हो-2
हनुमान तुम्हारे जैसा हो, हनुमान तुम्हारे जैसा हो।
श्री राम से मेरा भी रिश्ता……

तुम गर्व से सबको कहते हो तुम सियाराम के सेवक हो-2
गर इसको कहें अभिमान तो फिर अभिमान तुम्हारे जैसा हो-2
श्री राम से मेरा भी रिश्ता…….-2

दिन रात जपूं सुबह शाम जपूं, मैं आठों पहर प्रभु राम जपु-2
मेरे भी लबों पे रघुवर का गुणगान तुम्हारे जैसा हो-2
श्री राम से मेरा भी रिश्ता…………-2

तुम जिनके मन में रहते हो उन्हें मेरे मन की कह देना-2
दासी का भी प्रभु चरणों में स्थान तुम्हारे जैसा हो-2
श्री राम से मेरा भी रिश्ता…………

हनुमान तुम्हारे जैसा हो, हनुमान तुम्हारे जैसा हो।
श्री राम से मेरा भी रिश्ता……।

स्रोत / लेखक: पारंपरिक · Claim credit

WhatsApp Facebook

यह भी पढ़ें