कही राम लिख दिया

कही राम लिख दिया

कही राम लिख दिया कही श्याम लिख दिया है
सांसो के हर सिरे पर तेरा नाम लिख दिया है

सीता हरन में रावण संग गिद्ध की लड़ाई
जब गिर गया जटायु तब याद प्रभु की आई
हिस्से में उसके प्रभु ने निज धाम लिख दिया है
कही राम लिख दिया कही श्याम लिख दिया है

पहुचे दुखी सुदामा सुख धाम के द्वार
घनश्याम रो दिये थे जब एकतार निहारे
क्षण भर में एक दुखी को धन धाम लिख दिया है
कही राम लिख दिया कही श्याम लिख दिया है

शबरी को क्या पता था क्या चीज है तपस्या
बस राम राम कहकर हल कर दी सब समस्या
देकर बिदाई प्रभु ने विश्राम लिख दिया है
कही राम लिख दिया कही श्याम लिख दिया है

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह