राम कहानी सुनो रे राम कहानी

राम कहानी सुनो रे राम कहानी

राम कहानी सुनो रे राम कहानी ।
कहत सुनत आवे आँखों में पानी ।
श्री राम, जय राम, जय-जय राम ॥

दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे ।
वे सूर्य वंश के सूरज,
वे रघुकुल के उज्जयारे ।
राजीव नयन बोलें मधुभरी वाणी।
॥ राम कहानी सुनो रे राम कहानी…॥

शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के ।
घर त्याग भये वनवासी,
पित की आज्ञा सर धर के ।
लखन सिया ले संग, छोड़ी रजधानी ।
॥ राम कहानी सुनो रे राम कहानी…॥

खल भेष भिक्षु धर के,
भिक्षा का आग्रह करके ।
उस जनक सुता सीता को,
छल बल से ले गया हर के ।
बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी ।
॥ राम कहानी सुनो रे राम कहानी…॥

श्री राम ने मोहे पठायो,
मैं राम दूत बन आयो ।
सीता माँ की सेवा में,
रघुवर को संदेसा लायो ।
और संग लायो,
प्रभु मुद्रिका निसानी ।
॥ राम कहानी सुनो रे राम कहानी…॥

राम कहानी सुनो रे राम कहानी ।
कहत सुनत आवे आँखों में पानी ।
श्री राम, जय राम, जय-जय राम ॥

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह