श्रीराम का भगवा लहराया भजन के लिरिक्स
*रंगी गुब्बारों से मंडप सजाया है
खूब सजी, अयोध्या, पावन दिन आया है
घर घर में, श्री राम का,भगवा लहराया है
मची ,अयोध्या में धूम……३
मस्ती में ,नाच रहे हैं सारे झूम झूम …….
(१)
पांच सौ बरस का, ये, लंबा इंतजार है
सजा श्री राम जी का, यहां दरबार है
सिया लखन के संग में , बैठे श्री राम है
चरणों में राम जी के बैठे हनुमान है
अवध की धरती रही चूम _३ …..
मस्ती में…….
(२)
बन गया मंदिर,सुंदर,मेरे प्रभु राम का
गूंजे जयकारा यहां,राम जी के नाम का
मिलने अपने भक्तो से,चले है राम जी
देखो निकली सवारी, सज के श्री राम की
सारी नगरी रहे है घूम_३……
मस्ती में……
(३)
बजे है ढोल नगाड़े, स्वागत में, श्री राम के
बदले है पल में नजारे,आज,अयोध्या धाम के
आई अयोध्या दुनिया, करने दीदार जी
कुंदन कहता श्वेता से चलो एक बार जी
करने दर्शन को, हम और तुम…..
मस्ती में……
यह भी पढ़ें
-
राम रक्षा स्तोत्र स्तोत्र · rama raksha stotra
-
श्री राम भुजंगा प्रयत स्तोत्रम् स्तोत्र · Sri Rama Bhujanga Prayata Stotram
-
श्री राम स्तुति स्तोत्र · Shri Ram Stuti
-
जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है नामावली · Jiske Hriday Me Ram Naam Band Hai
-
श्री रामायण प्रारम्भ स्तुति स्तोत्र · Shri Ramayan Prarambh Stuti
-
श्री राम वन्दना स्तोत्र · Shri Ram Vandana