*रंगी गुब्बारों से मंडप सजाया है

खूब सजी, अयोध्या, पावन दिन आया है
घर घर में, श्री राम का,भगवा लहराया है
मची ,अयोध्या में धूम……३
मस्ती में ,नाच रहे हैं सारे झूम झूम …….
(१)
पांच सौ बरस का, ये, लंबा इंतजार है
सजा श्री राम जी का, यहां दरबार है
सिया लखन के संग में , बैठे श्री राम है
चरणों में राम जी के बैठे हनुमान है
अवध की धरती रही चूम _३ …..
मस्ती में…….

(२)
बन गया मंदिर,सुंदर,मेरे प्रभु राम का
गूंजे जयकारा यहां,राम जी के नाम का
मिलने अपने भक्तो से,चले है राम जी
देखो निकली सवारी, सज के श्री राम की
सारी नगरी रहे है घूम_३……
मस्ती में……

(३)
बजे है ढोल नगाड़े, स्वागत में, श्री राम के
बदले है पल में नजारे,आज,अयोध्या धाम के
आई अयोध्या दुनिया, करने दीदार जी
कुंदन कहता श्वेता से चलो एक बार जी
करने दर्शन को, हम और तुम…..
मस्ती में……

Author: श्वेता अग्रवाल

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी

संग्रह