भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना

भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना……

मुझे भा गया भोले तेरा ठिकाना,
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना……..

जटाओं पे गंगा का दीखे नजारा,
जमीं पर बहे बनके अमृत की धारा,
करे जग को पावन जो हर एक किनारा,
इसे भूल सकता नही जो जमाना,
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना……..

माथे पे सोहे ये चन्दा तुम्हारे,
तन पे रमी भस्म मृगछाला डारे,
जगत हेतु भोले जहर कंठ धारे,
नंदी पे तेरा सदा आना जाना,
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना……..

सदा अपने भक्तों पे कृपा लुटाये,
उन्हें देखे दर्शन तू अपना बनाये,
तेरा भोलापन बाबा हमको है भाये,
राजेंद्र को नाथ मत भूल जाना,
मैं खुश हूँ जरा बाबा डमरू बजाना,
मैं तो दीवाना दीवाना दीवाना,
भोले बाबा तुम्हारा मैं दीवाना……..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह