भोले तुम मोहन बन जाओ

भोले तो मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
हम बन जाएंगे गुजरिया हम बन जाएंगे…..

माथे का टीका तुम ले आईयो,
भोले चंदा बीच सजाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे……

गले का हरवा तुम ले आईयो,
भोले नागन बीच सजाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे……

हाथों के कंगना तुम ले आईयो,
भोले डमरु संग सजाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे……

अंग का लहंगा तुम ले आईयो,
सरकी चुनरिया तुम ले आईयो,
भोले अपने हाथ उड़ाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे……

पैरों की पायल तुम ले आईयो,
भोले अपने संग नचाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे……

भांग धतूरा तुम ले ले आईयो,
भोले घुट-घुट हम प्यार,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह