देवों के देव महान है मेरे भोले भंडारी

देवों के देव महान है मेरे भोले भंडारी

देवों के देव महान है मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी हैं हितकारी, भोले भंडारी परम हितकारी,
देवों के देव महान हैं, मेरे भोले भंडारी…

गले में जिनके सर्पों की माला,
आसान जिनकर है मृगशाला,
नंदीगण जिनका दास है, मेरे भोले भंडारी,
देवोँ के देव महान हैं, मेरे भोले भंडारी…

जटा में जिनके गंगा विराजे,
मस्तक जिनके चन्द्रमा साजे,
त्रिनेत्र धारी भगवान है, मेरे भोले भंडारी,
देवोँ के देव महान हैं, मेरे भोले भंडारी…

गौरा मैया जिनकी अर्धांगिनी हैं,
कार्तिक गणेश जिनके बालक कहलाये,
विष्णु के आराध्य हैं, ‘माधव’ जिनके दास है,
मेरे भोले भंडारी,
देवोँ के देव महान हैं, मेरे भोले भंडारी…

देवोँ के देव महान है, मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी हैं हितकारी, भोले भंडारी परम हितकारी,
देवोँ के देव महान हैं, मेरे भोले भंडारी…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

होलिका दहन

मंगलवार, 03 मार्च 2026

होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा

मंगलवार, 03 मार्च 2026

फाल्गुन पूर्णिमा
होली

बुधवार, 04 मार्च 2026

होली
पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा

संग्रह