मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा

सत्य है ईश्वर शिव है जीवन,
सुन्दर ये संसार है तीनों लोक है,
तुझमे तेरी माया अपरम्पार है ॥

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा ।
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ॥
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा…

पार्वती जब सीता बन कर,
जय श्री राम के सम्मुख आई ।
राम ने उनको माता कहकर,
शिव शंकर की महिमा गाई ॥

शिव भक्ति में सब कुछ सूझा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा ।
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ॥
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा….

तेरी जटा से निकली गंगा,
और गंगा ने भीष्म दिया है ।
तेरे भक्तों की शक्ति ने,
सारे जगत को जीत लिया है ॥

तुझको सब देवों ने पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा ।
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ॥

मन मेरा मंदिर शिव मेरी पुजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा ।
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा ॥
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा…

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी

संग्रह