कर दो दया हे शिव भोले दानी

तर्ज – शिरडी वाले साई बाबा आया है

डमरू वाले भोले बाबा,
कर दो दया हे शिव भोले दानी…..

नाम तेरा जपति है दुनिया,
गाते है बम बम सब जग के प्राणी,
डमरू वाले भोले बाबा,
कर दो दया है शिव भोले दानी,
आया हूँ दर पे विनती सुनाने,
नैनो में अपने भरकर के पानी,
डमरू वाले भोले बाबा,
कर दो दया हे शिव भोले दानी…..

तू है शंकर महादेवा,
करे तो तेरी सेवा,
उसे मिलता है पल में,
सदा मुक्ति का मेवा,
निराला काम तेरा,
बड़ा है नाम तेरा,
तभी तो सारे जग में,
है चर्चा आम तेरा,
जगत तेरे सहारे,
तू पापी को भी तारे,
तेरी महिमा की चर्चा,
कोई वर्णन करे क्या,
तेरा ही कीर्तन,
करते है निशदिन,
संत ऋषि और ये जग के प्राणी,
डमरू वाले भोले बाबा,
कर दो दया हे शिव भोले दानी…..

भगत को ज्ञान देता,
तू इज्जत मान देता,
सदा मुँह माँगा सबको,
तू ही वरदान देता,
मधुर व्यव्हार तेरा,
अनोखा प्यार तेरा,
खुला है सबकी खातिर,
हमेशा द्वार तेरा,
हो बाबा बेल वाले,
तू गिरतो को संभाले,
हो बाबा बेल वाले,
तू गिरतो को संभाले,
तुम्हे ‘शर्मा’ पुकारा,
प्रभु दे दो सहारा,
तुम्हे ‘शर्मा’ पुकारा,
प्रभु दे दो सहारा,
ये तेरा ‘पन्ना’ जग में अज्ञानी,
आया सुनाने अपनी कहानी,
डमरू वाले भोले-बाबा,
कर दो दया हे शिव भोले दानी……

नाम तेरा जपति है दुनिया,
गाते है बम बम सब जग के प्राणी,
डमरू वाले भोले बाबा,
कर दो दया है शिव भोले दानी,
आया हूँ दर पे विनती सुनाने,
नैनो में अपने भरकर के पानी,
डमरू वाले भोले बाबा,
कर दो दया हे शिव भोले दानी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

करवा चौथ

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

करवा चौथ
धनतेरस

शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026

धनतेरस
दीपावली

रविवार, 08 नवम्बर 2026

दीपावली
गोवर्धन पूजा

मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

गोवर्धन पूजा

संग्रह