किस्मत बदलने वाले को महाकाल कहते है

किस्मत बदलने वाले को महाकाल कहते है

किस्मत लिखने वाले को भगवान कहते है ।
किस्मत बदलने वाले को महाकाल कहते है ॥
हर हर शम्भु बोलो शिव शंभू….

जटा में जिसके गंग कि धारा,
गले में सर्पों कि माला ।
जिसने सारा जग है तारा,
वही है सबका डमरू वाला ॥
जो त्याग के सब कुछ अपना सबको दान देते है ।
ऐसे ओघडदानी को मेरे महाकाल कहते है ॥

किस्मत लिखने वाले को भगवान कहते है ।
किस्मत बदलने वाले को महाकाल कहते है ॥
हर हर शम्भु बोलो शिव शंभू….

मौन में बैठे है कैलाशी,
दुनिया तुम्हारी दरश कि प्यासी ।
आ जाओ जीवन में भोले,
नाच रहे तेरे भक्त दिल खोले ॥
जो देकर अमृत सबको विष का पान करते है ।
ऐसे भक्तों के रखवाले को महाकाल कहते है ॥

किस्मत लिखने वाले को भगवान कहते है ।
किस्मत बदलने वाले को महाकाल कहते है ॥
हर हर शम्भु बोलो शिव शंभू ….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह