मेरा रोम रोम नित बोले जय शिव भोले

मेरा रोम रोम नित भोले जय शिव भोले,
मेरा मन मस्ती में डोले बम बम भोले,
बोलो ॐ नमः शिवाय, बोलो बोलो ओम नमः शिवाय…..

अलख जगाए धूनी रमाए शिव बम भोले भंडारी,
शिव बम भोले भंडारी,
तीन लोक के स्वामी तेरी लीला है सबसे न्यारी,
भोले लीला है सबसे न्यारी,
हे त्रिपुरारी शिव भोले बम बम भोले,
बम बम भोले, जय शिव भोले,
मेरा मन मस्ती में डोले बम बम भोले…..

कर त्रिशूल तन पे मृगछाला भालचंद्रमा सोहे निराला,
भालचंद्रमा सोहे निराला,
जटा जूट गंगा की धारा गले सोहे नागों की माला,
भोले गले सोहे नागों की माला,
तुम्हें देखकर मनवा डोले बम बम भोले,
बम बम भोले, जय शिव भोले,
मेरा मन मस्ती में डोले बम बम भोले…..

दीन दुखी के तुम ही सहारे सारे जग के पालन हारे,
भोले सारे जग के पालन हारे,
दरस दिखाओ बिगड़ी बनाओ आन पड़े हैं तेरे द्वारे,
भोले आन पड़े हैं तेरे द्वारे,
हे नट नागर शिव भोले बम बम भोले,
बम बम भोले, जय शिव भोले,
मेरा मन मस्ती में डोले बम बम भोले…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह