मेरे भोले शंकरा

मेरे भोले शंकरा

ढूँढ रहा है तू मंदिर मंदिर
और शिव बसे है तेरे ही अंदर
झाक ज़रा ख़ुद में तू बावरे
जहां पर तू है शिव भी उधर

शिव सब जाने वो सब कुछ देख रहा है
उसको पता है क्यों तू माथा टेक रहा है
तेरे दुख से वो अनजान नहीं
तुझमें उसकी है जान बसी

पोंछ के आंसू मुस्कुरादे ज़रा
तेरे साथ है भोले शंकरा
पोंछ के आंसू मुस्कुरा दे ज़रा
तेरे साथ है भोले शंकरा
भोले शंकरा शंभू…
भोले शंकरा मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा मेरे भोले शंकरा
भोले शंकरा मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा मेरे भोले शंकरा

चार दिन का साथ देगा,
हर कोई इस संसार में
पर शिव तेरे साथ चलेगें,
तेरा हाथ थाम के

चार दिन का साथ देगा,
हर कोई इस संसार में
पर शिव तेरे साथ चलेगें,
तेरा हाथ थाम के
तेरा हाथ थाम के

शिव के जैसा ना है कोई दूसरा
तेरे साथ है भोले शंकरा
शिव के जैसा ना है कोई दूसरा
तेरे साथ है भोले शंकरा
भोले शंकरा, मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा, मेरे भोले शंकरा
भोले शंकरा, मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा, मेरे भोले शंकरा

शिव तुझे अपना समझे
तू भी समझ ले अपना उसे
शिव को घर में रख चाहे
पर दिल में भी तू बसा उसे

शिव तुझे अपना समझे
तू भी समझ ले अपना उसे
शिव को घर में रख चाहे
पर दिल में भी तू बसा उसे
पर दिल में भी तू बसा उसे
महाकाल है मेरा आसरा
मेरे साथ है भोले शंकरा
महाकाल है मेरा आसरा
मेरे साथ है भोले शंकरा
भोले शंकरा, मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा, मेरे भोले शंकरा
भोले शंकरा, मेरे भोले शंकरा
तू ही है मेरा, मेरे भोले शंकरा

ओम नमः शिव शंभु
तुझ बिन में कुछ भी नहीं हूँ
ओम नमः शिव शंभु
तू ही है तो मैं हूँ

ओम नमः शिव शंभु
तुझ बिन में कुछ भी नहीं हूँ
ओम नमः शिव शंभु
तू ही है तो मैं हूँ
तू ही है तो मैं हूँ
तू ही है तो मैं हूँ

Author: Krishna Chaturvedi, Gourav Pawar Bhawsar

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी

संग्रह