शम्भू इक तू ही तू

शम्भू की मस्ती में मन को डुबाया ,
शम्भू की माया में दिल को लगाया ,
शम्भू की छाया में खुद को बसाया ,
शम्भू को अपना हाथ थमाया ,
शम्भू हर रग में है तू ही तू ,
हर कण में तू ही तू,
जहां भी देखूं हरदम हरपल,दिखता बस तू ही तू।
शम्भू मेरा तू ही तू ,रग रग में तू ही तू…….

सबकी दुआ को सुनता शम्भू ,
हर दर्द का मरहम शम्भू ,
बिखरे को जोड़े शम्भू ,
सुख दुःख का साथी शम्भू ,
है सारे जहां में शम्भू ,
मेरे भी कर भी शम्भू ,
तेरे भी कर भी शम्भू ,
कहीं भी जाऊं कहीं भी देखूं, मिलता बस तू ही तू।
शम्भू मेरा तू…..

मेनें जब से होश संभाला ,
मैं शम्भू शम्भू बोलूं -2
मेरे हाथ में शिव की माला ,
मेरे साथ है डमरू वाला ,
क्यूँ न शिव शम्भू बोलूं-2
है चाँद सितारे शम्भू ,
है डमरू नगाड़े शम्भू ,
है हवा बहारें शम्भू ,
नदियों की धारा शम्भू ,
कुदरत का नज़ारा शम्भू ,
है रूह का सहारा शम्भू ,
है प्यार हमारा शम्भू,
जिस पल कोई काम न आया ,उस पल भी बस तू ही तू।
शम्भू मेरा तू….. ।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

छठ पूजा

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

छठ पूजा
कार्तिक पूर्णिमा

बुधवार, 05 नवम्बर 2025

कार्तिक पूर्णिमा
उत्पन्ना एकादशी

शनिवार, 15 नवम्बर 2025

उत्पन्ना एकादशी
मोक्षदा एकादशी

सोमवार, 01 दिसम्बर 2025

मोक्षदा एकादशी
मार्गशीर्ष पूर्णिमा

गुरूवार, 04 दिसम्बर 2025

मार्गशीर्ष पूर्णिमा
सफला एकादशी

सोमवार, 15 दिसम्बर 2025

सफला एकादशी

संग्रह