पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी

पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।

मधुबन में तूने बांसुरी बजाई,
सब सखियां घर घर से बुलाई,
सखियों की यारी लगे तुमको प्यारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।

गोकुल में छुपके माखन चुराये,
ग्वाल वालों सब बांट बांट खाये,
अच्छी लगे तो जग वालों की यारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।

सारा बृज ढूंढा वृंदावन में छुप गये,
हमसे क्यों रहते हो दूर दूर हट के,
दर्शन को प्यासी है अखियां हमारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।

निधिवन में कान्हा तूने रास रचाया,
खुद नाचे और सब को नचाया,
हमको क्यों भूल गये गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।

पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी,
पूछ रही तुलसा बताओ गिरधारी,
मैं लागू प्यारी या राधिका है प्यारी।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह