सुना पड़ा दरबार मैया रानी का,
बंद हुआ संसार भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का…..

दूर विदेश से यह दुख आया,
कोरोना याको नाम बताया,
हो रही हाहाकार भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का…..

सारे जग की तुम रखवाली,
मैया मेरी शेरावाली,
सुन भक्तों की पुकार भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का……

जब जब भीर पड़ी भक्तों पर,
कृपा करी मां तुमने सब पर,
तुम दुर्गा कहलाए भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का…..

तु ही दुर्गा तु ही काली,
अष्टभुजी मां मेहरा वाली,
तेरे भरोसे संसार भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का…..

जैसे मां दुष्टों को मारा,
महिषासुर को तूने संघारा ,
विप्ता मिटाओ आज भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का…..

तुमको सुमिरे तुम्हें मनावे,
तेरे चरणों में शीश झुकाए,
जग की पालन हार भय बीमारी का,
सुना पड़ा दरबार मैया रानी का…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन

संग्रह