सब पे करुणा बरसाने वाली शेरावाली मात यही

माता रानी दया की सागर,
कहते है सब बात यही,
सब पे करुणा,,..
सब पे करुणा बरसाने वाली, शेरावाली मात यही।।

जो भी उलझन है दुनिया में, ये मिटाती सारी है,
सारी दुनिया इन्हे मनाती, ये जग की महारानी है,
भक्तो के संग में रहती है, जैसे भी हालात रहे,
सब पे करुणा बरसाने वाली, शेरावाली मात यही…..

सर माथे पर तेरी दया माँ, सबके सिर पे रहती है,
साथ कभी न छोड़े माँ तू, साया बनके रहती है,
मईया जी सब कर देती सबके बिगड़े दिन रात सही,
सब पे करुणा बरसाने वाली, शेरावाली मात यही…..

तेरे रहते फ़िक्र नहीं सब तुझ पर ही छोड़ दिया,
तुझसे मन को लगाया मोह, माया सब छोड़ दिया,
बिन कहे सब समझे है साजन के सब जजबात यही,
सब पे करुणा बरसाने वाली, शेरावाली मात यही……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह