गणपति गौरी के लाला मैं पूजा करूं तुम्हारी

गणपति गौरी के लाला मैं पूजा करूं तुम्हारी,
हे देवाधिदेव वंदना पहले करूं तुम्हारी….

सोया चंदन और केसर का मस्तक तिलक लगाऊ,
गले पुष्पों की माला डालूं ज्योत सुगंध जलाऊ,
हे गजबंदन पुकारु तुमको रख लो लाज हमारी,
गणपति गौरी के लाला मैं पूजा करूं तुम्हारी…..

रिद्धि सिद्धि बुद्धि बिधाता और विद्या के दाता,
भक्त वंदना करते तेरी शरण जो तेरी आता,
हे गजबंदन पुकारे तुमको सुन लो अरज हमारी
गणपति गौरी के लाला मैं पूजा करूं तुम्हारी…..

मोदक लड्डू खीर चूरमा तुमको भोग लगाएं,
जो भी तेरी महिमा गाए मनवांछित फल पाएं,
हे गणनायक सिद्धिविनायक सुन लो विनय हमारी,
गणपति गौरी के लाला मैं पूजा करूं तुम्हारी…..

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह