गणराया जो है शिव शंकर का दुलारा

गणराया गणराया गणराया
जो है शिव शंकर का दुलारा
माता पार्वती का है प्यारा
मंगलकरी है विपदाहारी है
सारे मनोरथ पूरण करने वाला
बाप्पा मोरया हो गणपति मोरया
गणराया गणराया गणराया

शिव शंकर से पाया है वर ये
होती पूजा पहले तुम्हारी
जो ध्यायेगा तुमको निसदिन
उसकी मिटेगी सब लाचारी
तेरा लगता जहा जयकारा
वहा बहती है अमृत धारा

मंगलकरी है विपदाहारी है
सारे मनोरथ पूरण करने वाला
बाप्पा मोरया हो गणपति मोरया
गणराया गणराया गणराया

कृपा के सिन्धु दिनों के बंधू
विघ्न हरण मंगल फलदायक
भाव से जो भी पूजते उनकी
पूर्ण करे आशा गणनायक
इन्हें जिसने जब है पुकारा
बन जाते है उसका सहारा

मंगलकरी है विपदाहारी है
सारे मनोरथ पूरण करने वाला
बाप्पा मोरया हो गणपति मोरया
गणराया गणराया गणराया

नाम की महिमा जग में अनूठी
सब के लिए है ये सुखदायी
भक्त जनो का एक ही पल में
समय निकल जाता दुखदायी
जिसने छोड़ा ना इनका द्वारा
उसे जग में मिला है किनारा

मंगलकरी है विपदाहारी है
सारे मनोरथ पूरण करने वाला
बाप्पा मोरया हो गणपति मोरया
गणराया गणराया गणराया

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा
इंदिरा एकादशी

मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

इंदिरा एकादशी
घटस्थापना पूजा

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

घटस्थापना पूजा
दशहरा

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दशहरा

संग्रह