मोरया मोरया गणराया

सारे जग में सबसे पहले होता तेरा वंदन,
तू ही सवारे काज हमारे हे शिव-गौरी नंदन,
तू है सनातन तू है गजानन तू है सिद्धि विनायक,
तू है महेश्वर तू है कृपाकर तू है विघ्न विनाशक,
तेरी भक्ति हरदम मैं करूँ,
देवा… तेरी शक्ति बन के मैं रहूँ,
मोरया मोरया मोरया गणराया….

तुझसे है दुनिया में उजाला गणपति बप्पा मोरया,
मोरया मोरया मोरया गणराया,
तू ही सब लोकों में निराला मंगलमूर्ति मोरया…….

गणपति बप्पा मोरया
मंगलमूर्ति मोरया….

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

यदि आरम्भ तुझसे हो फिर परिणाम का डर क्या,
तेरा ही वास हर जगह ये सातों भूमि अम्बर क्या,
तेरे नाम की छाया में अब सारा जीवन बीतेगा,
तेरी महिमा होते हम से पाप कभी ना जीतेगा,
माना ये समय भी अल्प है,
देवा… फिर भी अपना संकल्प है,
मोरया मोरया मोरया गणराया….

तुझसे है दुनिया में उजाला गणपति बप्पा मोरया,
मोरया मोरया मोरया गणराया,
तू ही सब लोकों में निराला मंगलमूर्ति मोरया…..

गणपति बप्पा मोरया
मंगलमूर्ति मोरया….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

पापमोचनी एकादशी

रविवार, 15 मार्च 2026

पापमोचनी एकादशी
चैत्र नवरात्रि

गुरूवार, 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि
गुड़ी पड़वा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

गुड़ी पड़वा
उगादी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उगादी
चेटी चंड

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

चेटी चंड
राम नवमी

गुरूवार, 26 मार्च 2026

राम नवमी

संग्रह