स्वीकार लो यह पूजा हे गौरी मां के लाला

स्वीकार लो यह पूजा हे गौरी मां के लाला
स्वीकार लो यह वंदना हे गौरी मां के लाला

करते हैं सबसे पहले हम आवाहन तुम्हारा
आकर की लीजिए आसन दीजे हमें सहारा
पग दीजिए पखारन हे गौरी मां के लाला
स्वीकार लो पूजा हे गौरी मां के लाला

स्वीकार अर्ध कीजे सेवा में आचमन है
स्नान पात्र हाजिर हाजिर नवल वसन है
कीजे जनेऊ धारण हे गौरी मां के लाला
स्वीकार लो यह पूजा हे गौरी मां के लाला

शुभ गंध पुष्प माला चरणों में है समर्पित
और धूप दीप चंदन नैवेद्य भी है अर्पित
यह पान भी है अर्पण हे गौरी मां के लाला
स्वीकार लो यह पूजा हे गौरी मां के लाला।।

हम सारे तेरे बालक मिल आरती उतारे
करते हैं प्रदक्षिणा सब पुष्पांजलि चढ़ाते
हरिये विघ्न हमारे हे गौरी मां के लाला
स्वीकार लो यह पूजा हे गौरी मां के लाला।।

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

वैशाखी पूर्णिमा

शुक्रवार, 01 मई 2026

वैशाखी पूर्णिमा
अपरा एकादशी

बुधवार, 13 मई 2026

अपरा एकादशी
शनि जयंती

शनिवार, 16 मई 2026

शनि जयंती
निर्जला एकादशी

गुरूवार, 25 जून 2026

निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ पूर्णिमा

सोमवार, 29 जून 2026

ज्येष्ठ पूर्णिमा
योगिनी एकादशी

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी

संग्रह