तेरी जय जय हो देवा

जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा,
जय जय हो देवा जय जय हो देवा,
जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा…..

लम्बोदर जय जय,
कर मूषक असवारा,
पिताम्बर धर कट पर,
त्रिभुवन जग प्यारा,
गौरा के लाडले गणेश,
तेरी जय जय हो देवा,
जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा….

विघ्न विनाशक स्वामी,
सुख सम्पति देवा,
गणनायक वरदायक,
सिद्धि बुद्धि सेवा,
गौरा के लाडले गणेश,
तेरी जय जय हो देवा,
जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा….

पार्वती के नन्दन,
शंकर सूत स्वामी,
लम्बोदर गणनायक,
भक्तन अनुगामी,
गौरा के लाडले गणेश,
तेरी जय जय हो देवा,
जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा….

रिद्धि सिद्धि के दाता,
पसपारस धारी,
कर जोरे विनती करे,
आनंद उर भारी,
गौरा के लाडले गणेश,
तेरी जय जय हो देवा,
जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा….

ब्रम्हादिक संनकादिक,
संग माता भारती,
थाल सजा भक्त खड़े,
करे तोरी आरती,
गौरा के लाडले गणेश,
तेरी जय जय हो देवा,
जय जय कि जय हो गणेश,
तेरी जय जय हो देवा…….

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

देवशयनी एकादशी

शनिवार, 25 जुलाई 2026

देवशयनी एकादशी
गुरु पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा

बुधवार, 29 जुलाई 2026

आषाढ़ पूर्णिमा
कामिका एकादशी

रविवार, 09 अगस्त 2026

कामिका एकादशी
पुत्रदा एकादशी

रविवार, 23 अगस्त 2026

पुत्रदा एकादशी
ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम

संग्रह