(काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी, माँ…
जय माँ अष्ट भवानी)

हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरोवाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे…

ऐसा कठिन पल ऐसी घडी है,
विपदा आन पड़ी है…
तू ही दिखा अब रस्ता ये दुनिया,
रस्ता रोके खड़ी है…
मेरा जीवन बना इक संग्राम,
शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे…

भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
बुझती ज्योत जगाये…
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए…
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम,
शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे…

तू ही लेने वाली माता, तू ही देने वाली,
तेरी जय जयकार करूँ मैं, भरदे झोली खाली,
काम सफल हो मेरा, दे ऐसा वरदान,
तेरे बल से हो जाये, निर्बल भी बलवान….
बिच भँवर मे डौल रही है, पार लगा दे नैय्या,
जय जगदम्बे अष्टभवानी, अम्बे गौरी मैय्या,
किसकी बलि चढ़ाउ तुझपे, तू प्रसन्न हो जाए,
दुश्मन थर-थर काँपे माँ, जब तू गुस्से में आये….

हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली.
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे ||

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

ओणम / थिरुवोणम

बुधवार, 26 अगस्त 2026

ओणम / थिरुवोणम
रक्षा बन्धन

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

रक्षा बन्धन
श्रावण पूर्णिमा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026

श्रावण पूर्णिमा
कृष्ण जन्माष्टमी

शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी
अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज

संग्रह