लगा लो मन को शंकर से

लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा,
कर लो भक्ति भोले की मन चाहा फल तू पायेगा,
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा………

जब भी तेरा कठिन समय हो याद करो तुम उनको,
पल में संकट कट जाता है दुःख होता है जिनको,
दीन हीन पर कृपा बनाते है भोले भंडारी,
तीनों लोकों के स्वामी हैं वो जाने दुनिया सारी,
आयु आरोग्य के है वो दायक,
सबके नाथ है वो सबके नायक,
बसा लो ह्रदय में शंकर को जीवन का संकट टल जाएगा,
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा………

जटा में उनके गंगा मैया मस्तक चंदा साजे,
डम डम डमरू बजाने वाले नंदी पर विराजे,
है करुणा के सागर रहते हैं मस्त मलंगा,
वो कैलासी घट घट वासी गले में नाग का फंदा…….

शिव शंभु का ध्यान धरो तुम,
जीवन में सदा नाम करो तुम,
जपा करो नाम हरिहर का दुःख बर्फ के जैसा पिघल जाएगा,
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा………

जल थल नभ में बसते वो सबके हितकारी,
अगम अगोचर शिव शम्भू हैं संतों के सुखकारी,
काल घूँट बिष को पीकर नीलकंठ कहलाये,
शिव शम्भू को दिल में बसा लो,
उनके नाम की अलख जगा लो,
लगा लो ध्यान चरणों में तेरा परलोक संवर जाएगा,
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा……

Author: Unknown Claim credit

Comments

संबंधित लेख

आगामी उपवास और त्यौहार

अजा एकादशी

सोमवार, 07 सितम्बर 2026

अजा एकादशी
हरतालिका तीज

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

हरतालिका तीज
गणेश चतुर्थी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

गणेश चतुर्थी
परिवर्तिनी एकादशी

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026

परिवर्तिनी एकादशी
अनंत चतुर्दशी

शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026

अनंत चतुर्दशी
भाद्रपद पूर्णिमा

शनिवार, 26 सितम्बर 2026

भाद्रपद पूर्णिमा

संग्रह